Top 4 Business Ideas: 20 से 30 हजार महिना कमाना है तो शुरू करें यह 4 बिजनेस

Top 4 Business Ideas: आज के समय में हर कोई कम पैसे में अपना बिज़नेस शुरू करके और हर महीने अच्छी खासी कमाई करना चाहता है, तो उन सभी के लिए यह आर्टिकल बेस्ट है। आज हम आप लोगों को चार ऐसे बिज़नेस आइडिया के बारे में बात करेंगे जो आप लोग कर सकते हैं, लेकिन यही काम को सही तरीके से किया जाए तो अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। नीचे बिल्कुल आसान भाषा में लिखे हैं ताकि आप लोग इसे पढ़कर आराम से समझ सकें।

बिजनेस करना क्यों जरूरी है?

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में खर्च दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और सिर्फ नौकरी पर निर्भर रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप छोटा सा बिजनेस शुरू करके अच्छा खासा कमाई कर सकते हैं। बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि आप अपने हिसाब से काम करते हैं और अपनी कमाई खुद रखते हैं। इसमें ना कोई आपका मालिक रहेगा, इसलिए आप अपने अनुसर से काम कर सकते हैं। बिजनेस जब शुरू होगा तो शुरू में आपको कम पैसा मिलेगा, लेकिन धीरे-धीरे अनुभव और भरोसा बढ़ाने के बाद आगे चलकर अच्छी खासी कमाई हो सकती है।

नीचे दिए गए हैं चार बिजनेस आइडिया-

1. दूध और डेयरी का प्रोजेक्ट बिजनेस आइडिया

2. कपडा प्रेस करने का काम

3. किराना स्टोर का बिजनेस

4. मोबाइल कवर और छोटे सामान का बिजनेस

अगर आप इन चारों में से कोई भी बिजनेस करते हैं तो तबादतोड़ कमाई कर सकते हैं।

1. दूध और डेयरी का प्रोजेक्ट बिजनेस आइडिया

दूध और डेयरी का बिजनेस बहुत अच्छा खास चलता है, क्योंकि हर लोगों को दूध और दूध से बने समान की जरूरत होती है। यह बिजनेस आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, अगर आप गांव या छोटे कस्बे के आस-पास रहते हैं। गाँव में दूध बेचना आपके लिए बहुत ज्यादा आसान काम हो सकता है। शुरुआत में आप सिर्फ दूध के मलाई से काम शुरू कर सकते हैं और बाद में दही, मक्खन या घी भी बेच सकते हैं। इस काम में आपकी सबसे बड़ी भूमिका भरोसा होती है, अगर आप लोगों का भरोसा जीत लेते हैं तो सभी लोग आपका ही दूध खरीदेंगे। क्योंकि आजकल बहुत ज्यादा लोग दूध में पानी मिलावत करके बेचते हैं। अगर आप शुद्ध दूध बेचेंगे तो बिजनेस अच्छा-खासा बढ़ सकता है।

2. कपडा प्रेस करने का काम

कपडा प्रेस करने का काम हर गांव और कस्बे में चलने वाला बिजनेस है। इस काम को कुछ लोग छोटे समझते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बहुत से लोग रोज स्कूल या ऑफिस जाते हैं लेकिन उसके पास कम समय होता है और खुद का प्रेस नहीं होने के कारण वह समय पर प्रेस नहीं कर पाता, अगर आप सभी का कपड़ा प्रेस करना शुरू कर दे तो रोजना आपके पास ग्राहक आने लगेगा और अच्छा खासा कमाई हो सकता है। ये बिजनेस में आपको ज्यादा निवेश करने की जरुरत भी नहीं होती है। अगर आप काम पढ़े हैं तब भी यह काम कर सकते हैं। इस काम को आप घर पर भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप रोज 10 से 12 कपडा प्रेस करते हैं, तब भी आप 10 से 15 हजार रुपये महीने का काम कर सकते हैं।

3. किराना स्टोर का बिजनेस

ये बिजनेस कोई भी कर सकता है चाहे वह औरत हो या मर्द हो। खासकर गांव में ये बिजनेस तो और चलेगा। इसमे बजट मात्रा 10 से 20000 हाई लगेगा, और प्रॉफिट रेगुलर होगा। नज़दीकी होलसेल दुकान से सामान लेइए और अपने घर से ही बेचिए। कम बजट में बिजनेस शुरू हो जाएगा, ना कोई झंझट ना कोई टेंशन रहेगा। दुकान आपको सुबह और शाम दो बार ही खोलनी है। उसके बाद आप अपने घर का काम भी कर सकते हैं। यह बिजनेस महिलाएं भी आसान तरीके से कर सकती हैं। दिन के हजार से 2000 का सेल हुआ तब भी 10 से 15000 तक महीना आराम से लाभ हो सकता है। दुकान देने की जरूरत नहीं अपने घर पर सामान राखे ही सेल कीजिए। अगर ग्राहक बढ़ाने लगे तो अपने एक कमरे को ही दुकान बना दीजिए, फिर ज्यादा रुपये का सामान लेकर ज्यादा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

4. मोबाइल कवर और छोटे सामान का बिजनेस

आज के समय में हर इंसान के पास मोबाइल रहता है और वह अपने मोबाइल के लिए कवर चार्जर और छोटे सामान खरीदते हैं। काबर और गिलास लगभग हर महीन से बादल ही लेते हैं। ये बिज़नेस में आपकी एक छोटी सी दुकान या ठेला की जरुरत होती है। शुरू में आप सामान रख कर भी काम शुरू कर सकते हैं, और जैसे-जैसे दुकान चलेगी, आप वैसे-वैसे सामान बढ़ा सकते हैं। अगर आप मोबाइल कवर और ग्लास का स्टॉल लगाते हैं तो आप बहुत ज्यादा प्रॉफिट कमाते हैं, क्योंकि आपको इसमे 50 से 60% का प्रॉफिट हो जाता है। अगर आप दिन के 10 से 15 भी कवर और ग्लास बेचते हैं, तो महीने का 15 से 20000 आराम से कमा सकते हैं।

क्या बिजनेस से अच्छी खासी कमाई हो सकती है?

अगर आप ऊपर दिए गए चारों बिजनेस में से कोई भी बिजनेस शुरू करते हैं, तो आप महीने की अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, और मन से काम करना होगा। बेशक शुरू में कम प्रॉफिट हो लेकिन जैसे-जैसे आपका बिजनेस पुराना होता जाएगा, वैसे-वैसे आपका प्रॉफिट बढ़ता जाएगा। अगर आप सोचते हैं, कि एकादम से ज्यादा पैसा आ जाए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने वाला है।

अस्वीकरण: यह पोस्ट केवल सामान्य जानकारी के लिए उपयोगी है। कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले अपनी जगह, बजट और बाजार के बारे में जानकारी जरूर ले। कमाई आपकी मेहनत, धैर्य, स्वच्छता और बाजार की स्थिति पर निर्भर है।

Leave a Comment